फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers demonstrated demanding old pension

Budaun News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated demanding old pension
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अंबियापुर के शिक्षक। संवाद
बिल्सी। पुरानी पेंशन की मांग समेत कई मांगों को लेकर शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र अंबियापुर में सोमवार को ब्लाॅक अध्यक्ष सुशील चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि वह एक मई को बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सुशील चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन सरकार में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शिक्षक संघ संघर्षरत है। शिक्षक और कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी पेंशन है, इसलिए सरकार को चाहिए वह इसे लागू करें। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, चयन वेतनमान, पूर्व की तरह विद्यालय का समय सुबह सात से 12 बजे, सामूहिक बीमा की कटी हुई धनराशि शिक्षकों को वापस करने समेत कई समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में एक मई को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed