{"_id":"e23e9c91a9b1f836c251b56ac0f7b095","slug":"teachers-begin-the-process-of-promotion-seniority-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, वरिष्ठता सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, वरिष्ठता सूची तैयार
badaun
Updated Tue, 03 Mar 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया जिले में शुरू करा दी गई। बेसिक दफ्तर से सूची तैयार कर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज भी दी गई है। इसमें वरिष्ठता सूची का मिलान करने के अलावा किसी प्रकार की त्रुटि तथा छूटे हुए शिक्षकों को शामिल करने के लिए भी कहा गया है। बीईओ को इसे 10 मार्च तक देनी होगी।
विज्ञापन
आज से चार महीने पहले आए आदेश का जिले में अब जाकर क्रियान्वयन किया गया। बीते दिनों बीएसए ने जिले में प्रमोशन प्रक्रिया पर विचार करते हुए तीन दिन में प्रक्रिया शुरू कराने पर हामी भरी थी। लिहाजा उस पर अमल करते हुए मंगलवार से कार्रवाई बढ़ा दी गई। बीएसए कृपाशंकर वर्मा की ओर से जारी आदेश में वरिष्ठता सूची को बीईओ को भेजते हुए इसका ढंग से मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए वर्मा ने बताया कि दस मार्च को मिलान एवं शुद्ध कर सूची मांगी जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया बढ़ा दी जाएगी। बताया कि प्रमोशन पांच साल के दायरे में आ रहे शिक्षकों के ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन