{"_id":"64fc5b8078470aa5d1025edb","slug":"teachers-beat-students-when-they-refused-to-sweep-the-school-in-budaun-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun: स्कूल में छात्रों ने झाड़ू लगाने से किया मना तो शिक्षकों ने कर दी पिटाई, पिता ने बीएसए को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: स्कूल में छात्रों ने झाड़ू लगाने से किया मना तो शिक्षकों ने कर दी पिटाई, पिता ने बीएसए को भेजी शिकायत
Sat, 09 Sep 2023 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Sep 2023 05:21 PM IST
सार
गांव हुसैनपुर पुख्ता के तीन छात्र शुक्रवार को स्कूल गए थे। उनका आरोप है कि शिक्षकों ने उनसे स्कूल में झाड़ू लगाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। इससे गुस्साए शिक्षकों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के खंगार नगला उच्च प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाने से मना करने पर छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो अध्यापकों ने छात्र से परिसर में झाडू लगाने को कहा था। छात्र ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल छात्र के पिता ने बीएसए को भी शिकायत भेजी है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजरिया थाना क्षेत्र में है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर पुख्ता निवासी धर्मवीर का बेटा नितिन पड़ोसी गांव खंगार नगला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। नितिन के साथ छात्र टिंकू, राजू और जसवीर के साथ शुक्रवार को विद्यालय पहुंचा। आरोप है कि विद्यालय के दो अध्यापकों ने बच्चों ने परिसर में झाड़ू लगाने के लिए कह दिया। बच्चों ने झाडू लगाने से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें- इकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर
विज्ञापन
छात्र के पिता धर्मवीर का आरोप है कि गुस्साए अध्यापकों ने बच्चों की पिटाई की। पिटाई से नितिन के चोट आई है। नितिन घर लौटा तो उसने अपने पिता को पूरे घटनाक्रम कराया। बाद में छात्र नितिन के पिता विद्यालय पहुंचे तो अध्यापक उन्हें नहीं मिले। इसके बाद धर्मवीर ने शनिवार को शिकायती पत्र बीएसए को भेज दिया है।

विद्यालय से गायब है रजिस्टर समेत सामान
खंगार नगला उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र की पिटाई के मामले से पहले रजिस्टर समेत सामान गायब हो जाने की जानकारी अध्यापक के जरिये खंड शिक्षाधिकारी सहसवान हर्षित को दी गई थी। छात्र की पिटाई की घटना इसी से जुड़ी है अथवा नहीं, यह तो आरोपी अध्यापक से ही पता लगेगा लेकिन खंड शिक्षाधिकारी हकीकत का पता करने में जुटे हैं।
सहसवान के खंड शिक्षाधिकारी हर्षित ने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों के जरिये उन्हें पता लगा है कि रजिस्टर समेत कुछ सामान गायब हो गया है। जिस वक्त अध्यापक ने उन्हें फोन किया तब वह प्रयागराज में थे। देर रात लौटे हैं। मामला उससे भी जुड़ा हो सकता है। फिर भी किसी अभिभावक की ओर से उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है।