{"_id":"2e57ba94392a1a40058d57f0445cc4ea","slug":"teachers-appointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया: प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया: प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ शुरू
बदायूं।
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए जहां चौथी काउंसिलिंग कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं अभी तक हो चुकी काउंसिलिंग में आए अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जल्द ही यह पूर्ण करा दिया जाएगा। इससे प्रशिक्षु भर्ती के अभ्यर्थियों में भी खुशी का लहर है।
आठ दिसंबर को उच्चाधिकारियों की बैठक में तय करते हुए तीसरी काउंसिलिंग दो जनवरी से 12 तक कराने का निर्णय लिया गया। जिसके निर्देश भी जारी कर दिए गए। साथ ही सात जिलों में तीन चरणों में हो चुकी काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वालों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन किए जाने को आदेश जारी कर दिए गए। इस पर अमल करते हुए डायट संस्थान ने सत्यापन कार्य शुरू भी करा दिया। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन किया जा रहा है। लिहाजा सत्यापन कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया कि अभी तक तीन चरणों में हुई काउंसिलिंग में सीटों के सापेक्ष और सूची के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन शुरू कराया है। श्री शर्मा ने बताया कि चूंकि दो जनवरी से चौथे चरण की काउंसिलिंग कराई जानी है। इसलिए तब तक समस्त प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए भेज दिया जाएगा। इधर, जिले में सत्यापन शुरू होने पर अभ्यर्थियों ने खुशी जताई है। उनका मानना है कि जल्द ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी। वहीं चौथी काउंसिलिंग के लिए भी अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है।