फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers and students took five resolutions

Budaun News: शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिए पांच संकल्प

Tue, 02 Sep 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students took five resolutions
जगत के प्राथमिक स्कूल में हमारा विद्यालय हमारा स्वा​भिमान कार्यक्रम में पहुंचे बीएसए का स्वागत - फोटो : kupwara news
बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग की ओर से सोमवार को विकास क्षेत्र जगत के प्राथमिक विद्यालय में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार व ग्रामीणों की उपस्थिति में शिक्षकों और बच्चों ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान विषय पर पांच संकल्प लिया। संकल्प का वाचन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कराया। शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यालय के गौरव को बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल भी मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला सह संयोजक सोनी गुप्ता, जगत ब्लॉक अध्यक्ष आदेश कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम वशिष्ठ, नंदिनी बरनवाल, आकांक्षा गौर, नसरुजवा नकवी, करण सिंह, सीमा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
राष्ट्र संपत्ति के संरक्षण की दिलाई शपथ

औरछी। ब्लॉक इस्लामनगर के करीब 60 विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को अनुशासन, चरित्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र संपत्ति के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बच्चों को दी जानकारी



बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम अंबियापुर ब्लॉक के विद्यालयों में भी मनाया गया। ब्लॉक के 50 से अधिक विद्यालयों में बच्चों को अनुशासन, चरित्र निर्माण, भेदभाव रहित व्यवहार, पर्यावरण संरक्षण, नैतिकता और राष्ट्र संपत्ति के संरक्षण के पंच संकल्प दिलाए गए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने शपथ दिलाते हुए बच्चों को इन संकल्पों पर अमल करने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed