{"_id":"8248878d5be234b41f4d8700b89d9679","slug":"teacher-suspended-on-the-allegation-of-her-absence-from-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमर्जी पड़ी महंगी, सहायक शिक्षिका पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमर्जी पड़ी महंगी, सहायक शिक्षिका पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में शिकायतें पाई गईं सही, बीएसए ने की कार्रवाई
इस्लामनगर ब्लाक के भवानीपुर नगला गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात समायोजित शिक्षिका उमा गौतम की कई शिकायतें बीएसए को मिली थीं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायतें सही पाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षिका विद्यालय में मनमुताबिक कभी-कभार ही जाती थीं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी जानकारी एबीएसए को भी दी थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने जांच के आधार पर भवानीपुर नगला गांव में तैनात सहायक अध्यापिका उमा गौतम को सस्पेंड कर दिया है।
शिक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने शिक्षक संजीव कुमार गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षक संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ युवा क्रांतिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष पुनीत कश्यप ने शिकायत की है कि संजीव कुमार गुप्ता बेसिक विभाग में शिक्षक होने के बावजूद गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में प्रबंधक के पद पर भी कार्यरत हैं। इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
बाबू रखेंगे प्रविष्टि रजिस्टर
बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को कार्यालय के सभी बाबूओं की बैठक कर सभी को प्रविष्टि रजिस्टर रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की शिकायतें आ चुकी हैं। जिसमें उनके फंड व अन्य कार्यों को कराने के लिए उन्हे कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब कार्यालय के सभी बाबू अपने पास एक प्रविष्टि रजिस्टर रखेंगे, जिसमें वे प्रत्येक दिन आने वाले व्यक्तियों की पूरी जानकारी और वह किस कार्य से उनके पास आया है, लिखना होगा। बीएसए ने बताया अब किसी भी सेवानिवृत्त शिक्षक या कर्मचारी का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाएगा। यदि कोई बाबू एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।