फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   teacher counciling

काउंसिलिंग में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Tue, 13 Jan 2015 08:15 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 13 Jan 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
teacher counciling
प्रशिक्षु भर्ती काउंसिलिंग में मंगलवार को भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांचवें दिन सभी वर्गों में 901 महिला अभ्यर्थी पहुंचीं।

नौ जनवरी से शुरू हुई काउंसिलिंग में तीन दिन पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। इसके बाद महिला काउंसिलिंग के पहले दिन सभी वर्गों में 726 महिलाएं आईं। मंगलवार को 901 महिलाएं पहुंची। दूरदराज जिलों से महिलाएं और उनके अभिभावक सुबह ही डायट पहुुंचने लगीं।

महिलाओं ने पहले से निर्धारित टेबिल पर जाकर काउंसिलिंग कराई। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पांचवें दिन सामान्य वर्ग में 395, ओबीसी में 444 और एससी वर्ग में 57 ने काउंसिलिंग कराई।

वहीं विशेष आरक्षण में पांच महिला अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग कराई। उन्होंने बताया कि सभी कटेगिरी के लिए अलग से काउंटर लगाए गए हैं। आज काउंसिलिंग का आखिरी दिन है। काउंसिलिंग में प्रवक्ता नवेद खां, डॉ. राजीव शर्मा, संजीव सक्सेना, रघुपाल सिंह, अरविंद गुप्ता, मुनेंद्र पाल सिंह, अजमत अली, आनंदलता शर्मा, कुसुम कुमारी, नरेश सिंह सोलंकी ने सहयोग दिया।
तीसरी काउंसिलिंग वाली महिला अभ्यर्थी भी पहुंचीं
तीसरी काउंसिलिंग में हिस्सा ले चुके अभ्यर्थी भी अपने परेशानियों को लेकर डायट पहुंचे। किसी ने लिस्ट में नाम न होना बताया तो किसी ने अपना नाम मदर लिस्ट में दिखवाने की मांग की। प्रार्थना पत्र लेकर औपबंधिक काउंसिलिंग भी कराई गई। वहीं फिरोजाबाद से आई एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि उसने तीसरी काउंसिलिंग में हिस्सा लिया था। बावजूद इसके उसका नाम साइट पर डाली गई सूची में नहीं है। जबकि उसी वर्ग में कम मेरिट वाली अभ्यर्थी का नाम सूची में है। इसके अलावा अन्य सवाल लेकर भी महिलाएं पहुंचीं।
काफी परेशान हुई महिलाएं
काउंसिलिंग कराने आईं महिलाएं डीएम रोड पर एप्रोच रोड बनने के कारण काफी परेशानी भी हुईं। जो वाहन से आए वह आधा-आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे। इतना ही नहीं काउंसिलिंग कराने के बाद एक किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर वापस जाना पड़ा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को काफी भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed