फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   teacher bharti

प्रशिक्षु शिक्षक की तीसरी मेरिट चस्पा

Mon, 23 Feb 2015 08:53 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 23 Feb 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
जिले में चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों के सापेक्ष चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने का तीसरा चरण 27 फरवरी से शुरू होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने सोमवार को तीसरी मेरिट चस्पा कर दी है। इसके अलावा बेसिक कार्यालय को भी अग्रिम कार्रवाई के लिए सूची दे दी गई है। विभाग की माने तो इस बार एक ही दिन में पुरुष, महिलाओं को बुलाते हुए काउंसिलिंग कराकर मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हुई। इसमें प्रथम चरण की मेरिट घोषित कर अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग कराने के उपरांत नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसके बाद छह फरवरी से दूसरा चरण शुरू किया गया। पहले और दूसरे चरण के पुरुष, महिला अभ्यर्थियों को मिलाकर करीब 1076 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन कर लिया। इसके बाद भी जिले में करीब 406 पद रिक्त रह गए। लिहाजा अभ्यर्थी तीसरी मेरिट लगने का इंतजार करते रहे। चूंकि तीसरी मेरिट का एससीईआरटी की ओर से कोई आदेश नहीं आया था। इसलिए तीसरी मेरिट जारी करने में देरी लग गई। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाद में तीसरी मेरिट के आदेश आ गए। सूची को तैयार कर जिला प्रशासन ने अनुमोदन भी करा लिया गया और मेरिट का चस्पा भी कर दिया गया। श्री शर्मा ने बताया अग्रिम कार्रवाई के लिए सूची बेसिक कार्यालय भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

इधर, बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि सूची मिल चुकी है। रिक्त पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग 27 फरवरी को कराई जाएगी। डायट में एक ही दिन पुरुष, महिला अभ्यर्थियों को बुलाते हुए दस्तावेज जमा कर मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed