{"_id":"65c5512dc425f11342096354","slug":"tanya-and-harshit-elected-to-the-post-of-vice-president-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113119-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तान्या और हर्षित उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तान्या और हर्षित उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बदायूं में भौतिक विज्ञान परिषद चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।स्रोत-संस्थान
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान परिषद का वर्तमान सत्र के लिए पुनर्गठन किया गया। संयोजक डॉ. संजीव राठौर ने उपाध्यक्ष पद हेतु बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आकाश शर्मा तथा महामंत्री पद हेतु बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के कमल बाबू के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका समर्थन सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने किया।
चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. सरिता यादव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन में उपाध्यक्ष के दो पदों पर तान्या देवल और हर्षित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री जैनिश वशिष्ठ तथा सहमंत्री नेहा पाल और बृजेश सिंह चंदेल चुने गए। प्रयोगशाला मंत्री सूर्यांश सक्सेना, प्रयोगशाला सहमंत्री श्रेयांशी पाराशरी, आस्था राजपूत चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शनि कुशवाहा, संगीता कश्यप, शेफाली कश्यप, आयुष सक्सेना, रनील कुमार एवम रजिया बी का चयन किया गया।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सचिन राघव, डॉ. प्रेमचन्द चौधरी, डॉ. सारिका शर्मा , डॉ. गौरव कुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।