फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tanishka Rana selected for Under-15 UPCA trials.

Budaun News: अंडर-15 यूपीसीए ट्रायल के लिए तनिष्का राणा चयनित

Sun, 07 Jun 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tanishka Rana selected for Under-15 UPCA trials.
तनिष्का - फोटो : सांकेतिक
बदायूं। जिले की महिला क्रिकेटर तनिष्का राणा का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अंडर-15 आयु वर्ग के ट्रायल मैचों के लिए हुआ है। नौ जून को कमला क्लब कानपुर में होने वाले ट्रायल में वह जिले की एकमात्र महिला खिलाड़ी के रूप में प्रतिभाग करेंगी। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि तनिष्का अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। वे करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखती हैं। नेकपुर निवासी तनिष्का, पुलिस विभाग में कार्यरत आकाश राणा की पुत्री हैं। परिवार को उनसे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तनिष्का ने बताया कि पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने 28 अप्रैल से तीन मई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित सीबीएसई इंडिया गेम्स अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिता में गेंदबाजी वर्ग में कांस्य पदक भी हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed