{"_id":"643701e62e1c5135390f9427","slug":"tanakpur-mathura-special-train-will-stop-at-ujhani-sikandrarau-from-today-badaun-news-c-4-1-124544-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज से उझानी, सिकंदराराऊ में भी रुकेगी टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज से उझानी, सिकंदराराऊ में भी रुकेगी टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
12बीडीएन03-उझांनी रेलबे स्टेशन।संवाद
- सभी ट्रेनों में यात्रियों को करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने टनकपुर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का उझानी और हाथरस के सिकंदराराऊ स्टेशन पर भी ठहराव देने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार से इन स्टेशनों के यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस समय टनकपुर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इसका ठहराव अभी बदायूं के उझानी स्टेशन पर नहीं था। उझानी के अलावा हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के लोग भी इसके ठहराव की मांग लगातार कर रहे थे। अब दोनों स्टेशनों पर इसका ठहराव तय कर दिया गया है।
अब 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 04.30 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 04.56 बजे, पीलीभीत से 05.35 बजे, भोजीपुरा से 06.12 बजे, इज्जतनगर से 06.30 बजे, बरेली सिटी से 06.45 बजे चलेगी। बरेली जंक्शन से यह 07.02 बजे, बदायूं से 07.42 बजे, उझानी से 07.55 बजे, सोरों से 08.23 बजे, कासगंज से 08.55 बजे, सिकंदराराऊ से 09.27 बजे, हाथरस सिटी से 10.17 बजे तथा मथुरा कैंट से 11.10 बजे छूटकर मथुरा जंक्शन 11.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन से 13.45 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 13.57 बजे, हाथरस सिटी से 14.30 बजे, सिकंदराराऊ से 14.58 बजे, कासगंज से 15.40 बजे, सोरों से 15.53 बजे, उझानी से 16.22 बजे, बदायूं से 16.36 बजे, बरेली जंक्शन से 17.26 बजे, बरेली सिटी से 17.38 बजे, इज्जतनगर से 17.52 बजे, भोजीपुरा से 18.06 बजे, पीलीभीत से 18.58 बजे तथा खटीमा से 19.42 बजे छूटकर टनकपुर 20.15 बजे पहुंचेगी।
इज्जतनगर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह के अनुसार इस ट्रेन में एसएलआर/एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह तथा द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के चार कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जा रहे हैं। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड के संबंध में समय-समय पर जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
तिलियाखाता गांव में बनाया जाए रेलवे हॉल्ट
बदायूं। उझानी ब्लॉक के गांव तिलियाखाता पर रेलवे हॉल्ट बनवाने की मांग यहां के लोगों ने सांसद संघमित्रा मौर्य को पत्र भेजकर की है।
गांव के राहुल तूफानी, रामदास, राजकुमार, लालाराम, रामभरोसे, उमेश, नरेंद्र आदि ने सांसद को भेजे पत्र में कहा है कि तिलियाखाता से करीब 20 गांवों के लोग जुड़े हैं। तिलियाखाता के अलावा बुटला, पतरघटा, पालपुर आदि गांवों के लोग रोजाना विभिन्न कामों से कासगंज और बरेली जाते-आते हैं लेकिन हॉल्ट न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा पत्र में उझानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाने, स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। संवाद