फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Talib Hussain Sultani raised the value of Badaun in Qawwali

तालिब हुसैन सुल्तानी ने कव्वाली में बढ़ाया बदायूं का मान

Sat, 04 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Talib Hussain Sultani raised the value of Badaun in Qawwali
तालिब हुसैन सुल्तानी का फाइल फोटो।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं संगीत घराने से जुड़े कव्वाली व गजल के मशहूर गायक तालिब हुसैन सुल्तानी अपने वक्त के बेमिसाल कव्वाल रहे। उनकी पुण्यतिथि शनिवार को है। उन्होंने व उनके परिवार के लोगों ने संगीत के क्षेत्र में बदायूं का नाम रोशन किया है। संगीत प्रेमी व उनका परिवार शनिवार को उनकी याद में संगीत की महफिल सजाएगा।
विज्ञापन

बदायूं हमेशा संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध रहा है। चाहे वह शास्त्रीय संगीत हो या सूफी संगीत। यहां का सहसवान घराना संगीत के क्षेत्र में देश भर में मशहूर है। सहसवान घराने का सिलसिला ही बदायूं संगीत घराने से जुड़ा है। बदायूं घराने के बड़े कव्वाल तालिब हुसैन सुल्तानी चार दिसंबर को दुनिया से रुखसत हो गए थे। वेदो टोला मोहल्ले में 1954 में जन्मे तालिब हुसैन सुल्तानी को बचपन से ही हो कव्वाली एवं ग़जल गायन का शौक था। प्रारंभिक शिक्षा पिता मतलूब हुसैन से ली जो फारसी कलाम के अनोखे गायक थे।
विज्ञापन

छोटी सी उम्र में ही तालिब हुसैन ने अपना नाम पूरे देश में रोशन किया। लगभग दो दर्जन देशों में अपनी कला का परचम लहराया। लंदन, जापान, जर्मन, पेरिस, युगांडा, जद्दा, केनिया व ट्यूनीशिया प्रमुख हैं। कव्वाली को जीवित रखने के लिए उन्होंने बहुत से विभागों में भी कार्यक्रम किए और कई सम्मान से उन्हें नवाजा गया। सूफी संगीत एवं शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने की परंपरा को उनका परिवार संभाल रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि है। शहर के एक लॉन में उनके बेटे आमिर सुल्तानी एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसमें उस्ताद सखावत हुसैन रामपुर, सूफी सिंगर जुनेद सुल्तानी, सूफी सिंगर दानिश हुसैन बदायूंनी अपने कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed