फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Take OTS, get interest waiver of Rs 311 crore

Budaun News: ओटीएस अपनाएं, 311 करोड़ की ब्याज माफी पाएं

Sun, 15 Dec 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Take OTS, get interest waiver of Rs 311 crore
बदायूं। जिले के 2,17,440 उपभोक्ताओं के बिलों पर बिजली निगम द्वारा लगाए गए ब्याज के 311 करोड़ रुपये बकाया हैं। 15 दिसंबर से शुरू हो रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में अगर उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर देते हैं तो उन्हें ब्याज माफी का लाभ मिल जाएगा। ब्याज समेत कुल बकाया राशि 758 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारी तमाम प्रयासों के बाद भी उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा नहीं करा पा रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि भारी संख्या में बकायेदार ऐसे हैं जिनका ब्याज ही हजारों रुपये में पहुंच गया है। इसी को देखते हुए निगम ओटीएस 15 दिसंबर से शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिना सरचार्ज मतलब ब्याज के अपना बिल जमा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 2,17,440 उपभोक्ताओं पर 758 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसमें बिजली का मूल बिल 447 करोड़ रुपये तो ब्याज 311 करोड़ रुपये है। ऐसे में अगर उपभोक्ता अपना बिल एक मुश्त समाधान योजना के तहत जमा करते है तो उन्हें 311 करोड़ रुपये का ब्याज नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर विद्युत उपकेंद्र पर लगेगा कैंप
एक मुश्त समाधान योजना रविवार से शुरू हो रही है। पहले दिन ही निगम के अधिकारी ज्यादा से ज्यादा बकाया बिल जमा कराना चाहते हैं। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने पहले से ही तैयारी कर ली है। रविवार का अवकाश होने के बाद भी सभी अधिकारी और कर्मचारी काम करेंगे। जिले के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने के साथ-साथ योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने का भी काम किया जाएगा।



अब जमा नहीं किया बिल तो कटेंगे कनेक्शन
बिजली निगम के अधिकारियों नेे चेतावनी दी है कि अगर अब भी उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा नहीं किया तो अब उन्हें राहत नहीं दी जाएगी। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन काट दिए जाएंगे।



रविवार से योजना शुरू हो रही है। तमाम प्रयास करके सभी उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचा दी गई है। रविवार को जिले भर में शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके बाद भी कोई उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed