{"_id":"67f80393e938d268a6078889","slug":"t-junctions-will-be-built-on-eight-roads-tenders-invited-badaun-news-c-123-1-sbly1018-137282-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आठ सड़कों पर बनेंगे टी जंक्शन, मांगे गए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आठ सड़कों पर बनेंगे टी जंक्शन, मांगे गए टेंडर
विज्ञापन
बदायूं-आंवला रोड पर होगा सुधारात्मक कार्य। संवाद
बदायूं। शासन ने जिले में हादसों की वजह बन रहे आठ ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य कराने के लिए बजट जारी कर दिया है। इससे जिले की इन सड़कों पर 86 लाख रुपये से टी जंक्शन बनाए जाएंगे। 25 अप्रैल तक इन ब्लैक स्पॉट पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
हाल ही में हुए सर्वे में जिले में 33 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इनमें 12 नए ब्लैक स्पॉट भी शामिल हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी गई थी। शासन ने बदायूं जिले की आठ सड़कों को चुना, जहां सर्वाधिक हादसे हो रहे हैं। इन सड़कों पर बने ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य कराने के लिए कहा गया है। यहां साइन बोर्ड से लेकर कैट आई, सफेद पट्टी भी लगवाई जाएंगी।
सड़क किनारे जहां गड्ढे हैं, वहां मिट्टी डलवाई जाएगी। इन आठ सड़कों पर 86 लाख रुपये से सुधार कार्य कराए जाएंगे। इसमें करीब 43 लाख रुपये सरकार ने जारी कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि 25 अप्रैल तक इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इन सड़कों पर होगा काम
शाहबाद-बिसौली से कछला गंगा घाट मार्ग, आंवला-कुंवरगांव मार्ग, बदायूं-बिजनौर राष्ट्रीय राज्यमार्ग, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे, उझानी संजरपुर- बिल्सी मार्ग, पीलीभीत-बरेली-मथुरा-भरतपुर मार्ग, वजीरगंज आंवला मार्ग,दातागंज तिराहे से कचहरी लालपुल मार्ग शामिल हैं।
यह होंगे काम
ब्लैक स्पॉट पर सड़क किनारे गड्ढे भरे जाएंगे। सड़क पर सफेद पट्टी डाली जाएगी। कैट आई, रबड़ के ब्रेकर, लाइट लगाई जाएंगी। इस तरह अन्य सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे, जिससे वाहन चालक को यह पहले से ही दिख जाए कि यहां खतरा है और वह पहले से सतर्क होकर वाहन चला सकेंगे।
आठ सड़कों पर सुधारात्मक कार्य शुरू होने हैं। उनके लिए टेंडर किया जा रहा है। 25 अप्रैल तक इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। -डीपी सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
एक माह बाद भी नहीं मिला स्पीडोमीटर का पासवर्ड
बदायूं। यातायात पुलिस को एक माह पहले स्पीडोमीटर शासन से उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन इसका पासवर्ड अब तक नहीं मिला है। इस वजह से मशीन शोपीस बनी हुई है। एआरटीओ के वाहन में लगी मशीन से ही तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं यातायात पुलिस का दावा है कि एक अन्य स्पीडोमीटर पुलिस के पास है। हाईवे पर जाकर उससे ही चालान काटे जा रहे हैं। प्रभारी यातायात आरएल राजपूत का कहना है कि मशीन का पासवर्ड जल्द ही मिल जाएगा। प्रक्रिया जारी है। संवाद