{"_id":"69b473755d4ce543c30c0a3c","slug":"swing-operator-consumed-toxic-substance-died-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159236-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झूला संचालक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झूला संचालक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
विज्ञापन
बदायूं। झूला संचालक ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर परिवार को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मोर्चरी पर पहुंच गए। देर शाम शव लेकर परिवार के लोग घर चले गए।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी बन्ने शाह ( 50 साल) पुत्र मंगू शाह बच्चों वाला झूला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे। इन दिनों वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नवादा में झूला लगाए हुए थे। कमाई कम थी, लेकिन परिवार के खर्चे अधिक थे, जिससे वह परेशान रहते थे। कई दिनों से वह अवसाद में थे।
इसी के चलते शुक्रवार को उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो आसपास के लोग उनको जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।