फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sweets and gifts worth 2.5 crores sold in Bhaiya Dooj for two days

दो दिन की भैयादूज में बिक गई ढाई करोड़ की मिठाई और गिफ्ट

Fri, 28 Oct 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sweets and gifts worth 2.5 crores sold in Bhaiya Dooj for two days
दूज पर भाई को टीका लगाती एक बहन।
पूरे त्योहारी सीजन में हुआ तकरीबन आठ करोड़ को कारोबार
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया त्योहार
बदायूं। बृहस्पतिवार को भैयादूज धूमधाम से मनाई गई। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उपहार दिए। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार दो दिन की भैयादूज पर जिले में करीब ढाई करोड़ रुपये की मिठाई बिकने का अनुमान है।
इस बार भैयादूज का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा, उसको लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही। अधिकांश त्योहार इस बार दो दिन के रहे हैं। इसी तरह भैयादूज भी दो दिन मनाई गई। हालांकि बुधवार को कुछ ही जगहों पर भैयादूज मनाई गई थी, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकांश जगहों पर पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया गया। दो साल के कोरोना काल के दौरान जिस प्रकार के कारोबार की उम्मीद व्यापारियों को थी, उसके मुताबिक ही कारोबार हुआ। मिठाई बिक्री के लिहाज से भी यह साल कारोबारियों के लिए अच्छा रहा। कारोबारियों के अनुसार, इस बार भैयादूज के अवसर पर लगभग ढाई करोड़ रुपये की मिठाई बिक गई। पूरे त्योहारी सीजन की बात करें तो आठ करोड़ का मिठाई कारोबार जिले में हुआ है। मिष्ठान व्यापारी संजीव गुप्ता ने बताया कि यह पिछले साल की तुलना में 10 से 12 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

बिसौली। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। मायके आयी बहनों को भाइयों ने आदर सत्कार के साथ उपहार सौंपे। छोटे बच्चों में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम रूपी इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बाजार में मिठाइयों एवं किराने की दुकानों पर मिष्ठान एवं नारियल गोलों की जमकर खरीददारी की गई। बदायूं-बिल्सी एवं बिसौली-कासगंज मार्ग पर पर्याप्त रोडवेज बसों के न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई-कई घंटों बस स्टॉप पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। सैदपुर, उसावां, वजीरगंज में भी भैयादूज हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दूरदराज से आईं बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की।
दूसरे दिन भी मंदिरों पर बंटा अन्नकूट का प्रसाद
बिल्सी। बृहस्पतिवार की शाम नगर के मोहल्ला संख्या दो कोटरा में स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर पर पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने अन्नकूट के प्रसाद का वितरण कराया। यहां सबसे पहले भक्तों ने आरती की और उसके बाद भोग लगाया। कन्याओं को सहभोज कराया गया।

इस मौके पर कुलदीप शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार माहेश्वरी, सुदामा देवी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर उमेश चंद सूर्यवंशी, सुरेंद्र सूर्यवंशी, अशोक, यीशु माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

भैयादूज पर मिठाई की खरीदारी करते लोग।

भैयादूज पर मिठाई की खरीदारी करते लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed