फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swara bhaskar in badaun

मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को देखने पहुंची स्वरा भास्कर, गोद में लेकर दुलारा

Tue, 23 Mar 2021 08:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar in badaun
बदायूं के विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में पहुंची स्वरा भास्कर। मेरठ में कचरे के ढेर में मिली बच्ची को दुलारकर प्रबंधिका से ली जानकारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बदायूं। कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर मंगलवार को बदायूं में थीं। वह मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को देखने यहां आई थीं। बच्ची शहर के नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण की देखरेख में पल रही है। यहां आकर न केवल उन्होंने बच्ची को गोद में लेकर दुलारा बल्कि यहां पल रहे अन्य बच्चों का भी हालचाल जाना।
विज्ञापन

‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझड़ा’, ‘चिल्लर पार्टी’ आदि फिल्मों में अभिनय कर चुकीं स्वरा अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आई थीं। यहां से दिल्ली जाते समय वह रास्ते में बदायूं रुक गईं और अचानक नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में पहुंच गईं। उनके आने की जानकारी किसी को नहीं थी, जिससे अभिकरण का स्टाफ भी उन्हें देखकर भौचक्का रह गया। यहां दत्तक ग्रहण के संचालक अनूप कुमार सक्सेना एवं गृह की प्रबंधिका प्रियंका जौहरी से गृह में रह रहे सभी नवजात शिशुओं के बारे में जानकारी ली व उनका हालचाल जाना। दरअसल, स्वरा यहां मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली उस बच्ची से मिलने आई थीं जो अभिकरण में पल रही है। उसे गोद में लेकर दुलारा। इस दौरान वह स्वयं भी भावुक हो गईं।
विज्ञापन

स्वरा ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस बच्ची की जानकारी मिली थी। जब यह बच्ची अपनी जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रही थी तो उन्होंने उसकी कहानी देखी थी। इस कारण उससे मिलने का बहुत मन था। जानकारी करने पर उन्हें पता लगा कि बच्ची बदायूं में पल रही है। तब वह यहां चली आईं। दत्तक ग्रहण की व्यवस्थाओं को देखकर वह काफी प्रभावित हुईं। वहां रखी पुस्तिका में भी उन्होंने लिखा कि ‘अभिकरण से जुड़े सभी लोगों के प्रयत्न एवं जज्बे को मेरा सलाम और नमन’। उन्होंने अभिकरण के संचालक अनूप कुमार सक्सेना से वादा किया कि वह दोबारा बदायूं आकर अभिकरण में रह रहे बच्चों से एक बार जरूर मिलेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2020 में कूड़े के ढेर में कट्टे में बंधी मिली थी बच्ची

यह बच्ची 23 नवंबर 2020 को मेरठ में कूड़े के ढेर में सीमेंट के कट्टे में बंधी मिली थी। उसे कुत्ते सूंघ रहे थे। कुछ राहगीरों ने उसे देखा तो उन्होंने इसकी जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खराब थी, लेकिन इलाज के बाद उसकी जान बच गई। चूंकि मेरठ में दत्तक ग्रहण अभिकरण नहीं है, इसलिए इस बच्ची को चाइल्ड लाइन मेरठ के माध्यम से बदायूं स्थित दत्तक ग्रहण अभिकरण में पांच दिसंबर 2020 को स्थानांतरित किया गया। अब यह बच्ची पूर्ण स्वस्थ है। बच्ची के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed