फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspicious Candidate Apprehended in Sub-Inspector Recruitment Exam; Case RegistereSuspicious Candidate Apprehended in Sub-Inspector Recruitment Exam; Case Registeredd

Budaun News: पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Mar 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suspicious Candidate Apprehended in Sub-Inspector Recruitment Exam; Case RegistereSuspicious Candidate Apprehended in Sub-Inspector Recruitment Exam; Case Registeredd
बदायूं। जिले में आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को एक संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा गया। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग पाए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

रविवार को शहर के सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच के समय संदेह उत्पन्न हुआ। गेट पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पहचान सही तरीके से दर्ज नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

जांच टीम ने इस बारे में केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए कक्ष में भेज दिया गया, ताकि बाद में दोबारा सत्यापन किया जा सके। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब उसका फिर से बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया तो मशीन में अंगूठा लगाने पर उसका नाम प्रवेश पत्र में दर्ज नाम से अलग दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम दूसरा दर्ज था, जबकि बायोमेट्रिक सिस्टम में उसका नाम दूसरा प्रदर्शित हुआ। इसके बाद केंद्र प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक अमरोहा जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वह किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने तो नहीं आया था।


पुलिस भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी का मिस मैच का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed