फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suside ex bsp leader

हरवीर की मौत के बाद जागा प्रशासन, भूमि की श्रेणी भी बदली, वरासत भी दर्ज

Tue, 09 Feb 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
suside ex bsp leader
बदायूं/ सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा डांस निवासी हरवीर की मौत के बाद जागे तहसील प्रशासन ने उसकी पट्टे की जमीन की श्रेणी बदलकर जमीन को संक्रमणीय भूमि घोषित कर दिया है। इसके साथ ही उसकी वरासत भी दर्ज कर दी गई है। मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह कर रहे हैं। हालांकि, अभी मामले से जुड़े पक्षों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। ऐसे में जांच लंबी खिंचने की अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर टप्पा डांस निवासी हरवीर (35) पुत्र गंगाधर अनुसूचित जाति का था। वह नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज में परिवार के साथ रहता था। हरवीर के नाम वर्ष 2006 में साढ़े दस बीघा जमीन का पट्टा हुआ था। हरवीर काफी समय से पट्टे की इस भूमि को असंक्रमणीय श्रेणी से संक्रमणीय श्रेणी में दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा था। शनिवार को भी वह इसी सिलसिले में तहसील गया था। यहां उसकी एसडीएम किशोर गुप्त से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि एसडीएम ने उससे भला बुरा कहा तथा जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद हरवीर तहसील से अपने घर चला गया। घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद शाम करीब पांच बजे फिर से तहसील पहुंचा। यहां उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से बरेली ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हरवीर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें अपनी मौत के लिए एसडीएम किशोर गुप्त और कानूनगो ओमकार को जिम्मेदार ठहराया था। हरवीर बसपा से जुड़ा हुआ था। वह बसपा का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी रह चुका था। ऐसे में मामला तूल पकड़ने लगा था। बसपाई लामबंद होने लगे। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। रविवार को डीएम कुमार प्रशांत ने कानूनगो ओमकार को निलंबित कर दिया तथा मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंप दी। अब, हरवीर की मौत के बाद तहसील प्रशासन ने न सिर्फ उसकी असंक्रमीय भूमि को संक्रमणीय घोषित कर दिया है, बल्कि उसकी वरासत भी दर्ज कर ली गई है। तहसीलदार राम नयन ने बताया कि हरवीर की पट्टे की भूमि को संक्रमणीय श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है। उसकी वरासत भी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व कर रहे हैं। कानूनगो को निलंबित किया जा चुका है। नियमानुसार जो भी कार्रवाई है वह की जा रही है। तहसील प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed