{"_id":"66f49e7a501043ec42079cd4","slug":"suryavanshis-target-was-womens-bank-balance-and-jewelery-after-rape-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126512-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म के बाद महिलाओं का बैंक बैलेंस व आभूषण रहते थे सूर्यवंशी के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म के बाद महिलाओं का बैंक बैलेंस व आभूषण रहते थे सूर्यवंशी के निशाने पर
Thu, 26 Sep 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
सचिन सूर्यवंशी।
बदायूं। भारतीय एकता परिवार के अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी के निशाने पर विधवा और अकेली रहने वाली महिलाएं रहती थीं। इन महिलाओं से करीबी बढ़ाकर उन्हें शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फांस लेता था। महिलाओं से दुष्कर्म के दौरान उनकी अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद उसकी नजर महिलाओं के बैंक बैलेंस व आभूषणों पर रहती थी। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। बुधवार को दो और महिलाएं एसएसपी के पास पहुंची। उन्होंने बताया कि सचिन सूर्यवंशी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धन हड़पने की शिकायत की।
पहला मामला मंगलवार को सामने आया जिसमें कोतवाली क्षेत्र की महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह किराए पर रहती है। सचिन ने मदद व शादी का आश्वासन देकर महिला को अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद उसके रुपये, आभूषण आदि सब ले लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सचिन सूर्यवंशी के जेल जाने के बाद अब और पीड़ित महिलाओं ने हिम्मत दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को दो और महिलाएं एसएसपी के सामने पेश हुईं। बताया कि सूर्यवंशी ने उनके साथ भी दुष्कर्म कर रुपये व आभूषण आदि हड़प लिए। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि सचिन ने कई महिलाओं को फंसा रखा है। ।
विज्ञापन
अकेला नहीं शहर में चल रहा गैंग
-सचिन अकेला नहीं बल्कि उसके सहयोग में अन्य कई युवक हैं जो महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण कर उनके रुपये से ऐश करते आ रहे हैं। जब शादी की बात आती है तो डरा धमकाकर व अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर इन्हें चुप करा देते हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि शहर में इस तरह के काम करने वाला पूरा गैंग है। ये लोग किसी संगठन की आड़ ले लेते हैं। जेल गया सचिन सूर्यवंशी खुद को भारतीय एकता परिवार का अध्यक्ष बताता है।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा जेल भेज दिया है। अन्य महिलाओं ने भी शिकायती पत्र दिया है, जांच कराई जा रही है। अगर सत्यता पाई जाती है तो उनकी तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी