{"_id":"5f8f31eb8ebc3e9bbc0663b3","slug":"survilance-by-satelite-for-parali-badaun-news-bly4240023120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पराली जलाने से रोकने के लिए सेटेलाइट से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पराली जलाने से रोकने के लिए सेटेलाइट से हो रही निगरानी
Wed, 21 Oct 2020 11:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
पराली जलाने पर होगी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में धुंध के साथ बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस बार खेतों में पराली जलाए जाने से रोकने के लिए सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। अगर किसी किसान ने पराली जलाई तो उस किसान के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी कानूनी कार्रवाई करते हुए उस पर जुर्माना डालेंगे। उसे जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
धान की पराली को जलाने की तमाम घटनाएं हो रही है, जिसको रोकना मुश्किल हो रहा था। इसको देखते हुए शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोई पराली न जलाने पाए, इसको लेकर इसकी निगरानी रिमोट सेंसिग सेंटर को सौंपी गई है। यह अपनी सेटेलाइट से पराली जलाने की घटना पर नजर रखेगा, जो जिला प्रशासन को तुरंत बता देगा कि इतने अक्षांश एवं देशांतर पर पराली जलाई गई है। इसके बाद राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारी अलग-अलग तरीके से पता कर लेंगे कि सेटेलाइट से मिली सूचना के अनुसार किस किसान का खेत स्थित है।
विज्ञापन
उसके बाद में जिला प्रशासन की तरफ से संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शासन ने इस ओर सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे में सभी किसान इस बात का ध्यान रखें। पराली को किसी भी कीमत पर जलाए नहीं, बल्कि इसके गोशाला के लिए दान दे सकते हैं।
विज्ञापन