फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Surajkund beautification For the demarcation

सूरजकुंड के सुंदरीकरण  के लिए हुआ सीमांकन

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Surajkund beautification For the demarcation
सुंदरीकरण - फोटो : अमर उजाला
सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम के निर्देशन में नींव खुदाई शुरू
विज्ञापन

 तहसील सदर के गांव मझिया स्थित सूरजकुंड की भूमि के समतलीकरण और सीमा का चिह्नांकन के बाद चाहरदीवारी बनाने को नींव खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। 
जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने यहां पहुंचकर सीमांकन कर यहां के सुंदरीकरण का रास्ता साफ कर दिया। सीडीओ के तीन सदस्यों में एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह और तहसीलदार सदर सतीश चंद्र मौजूद रहे। टीम ने सूरजकुंड स्थल पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सूरजकुंड के इर्द-गिर्द जहां बेशुमार जंगली झाड़ियां और ऊबड़-खाबड़ स्थान था, वहां साफ-सफाई कराकर समतलीकरण कराया जा चुका है। पैमाइश के बाद राजस्व कर्मियों  ने भूमि का सीमांकन कर दिया। इसके साथ ही नींव खुदाई शुरू करा दी गई। समतलीकरण के बाद चिाहरदीवारी के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया। सीडीओ ने कहा कि सीमांकन के आधार पर बुनियाद खुदवाते समय सूरजकुंड की भूमि छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने दातागंज रोड से सूरजकुंड तक जाने वाले संपर्क मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि मौजूदा रोड के किनारे पड़े घूरे, कूड़े को शीघ्र हटवाया जाए ताकि इसके चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जा सके। 
विज्ञापन

सूरज कुंड होगा ‘सम्राट अशोक पर्यटक स्थल’
बदायूं। सूरजकुंड स्थित भूमि के जीर्णोंद्धार और सुंदरीकरएा के बाद अब यह स्थल सम्राट अशोक पर्यटक स्थल के नाम से जाना जाएगा। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने सूरजकुंड स्थल पर बनाए जा रहे पर्यटक स्थल को सम्राट अशोक पर्यटक स्थल का नाम देते हुए बताया कि यहां न केवल सुंदरीकरण कराया जाएगा बल्कि सूरजकुंड में पानी भरवाकर फुब्बारे भी लगवाए जाएंगे। साथ ही नाव की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आने वाले लोग पिकनिक का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed