{"_id":"66566b9649cc50ddf40bbea6","slug":"supply-stopped-from-overhead-tank-850-families-are-not-getting-water-in-summer-badaun-news-c-123-1-sbly1018-119460-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओवरहैड टैंक से आपूर्ति ठप, गर्मी में 850 परिवार को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओवरहैड टैंक से आपूर्ति ठप, गर्मी में 850 परिवार को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
दहगवां में लगा ओवरहेंड टैंक। संवाद
दहगवां। छह करोड़ रुपये की लागत से साल 2013 में ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया गया था। लोगों को कनेक्शन देकर पानी की आपूर्ति दी गई थी, लेकिन अब आठ माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं।
पंद्रह हजार की आबादी वाले नगर दहगवां में पिछले आठ महीने से नलकूप की मोटर फुंकी पड़ी है। शिकायतों के बाद भी इसको ठीक नहीं कराया गया है। यही कारण है कि नगर के 850 कनेक्शन धारकों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इसका खामियाजा कनेक्शनधारकों को झेलना पड़ रहा है।
चार साल से सैलरी नहीं मिली, ऑपरेटर परेशान
ऑपरेटर मनोज कुमार ने बताया की पिछले आठ माह से मोटर खराब हो जाने के कारण टंकी बंद पड़ी है। इससे पहले दो बार मोटर खराब होने पर अपने पैसे से सही कराई थीं और पिछले चार साल से सैलरी भी नहीं मिली है, जिससे घर चलाने में काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पहले तो समय से पानी मिला जाता था, लेकिन आठ माह से पानी नहीं मिल पा रहा है। काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से ये गर्मी की तपन बढ़ती जा रही है। -सत्यप्रकाश,बार्ड नंबर पांच
पानी का कनेक्शन कराने के बाद एक बार ही पानी घर में आया था उसके बाद से मोटर फुंक गई। आठ माह बीत गए, अब तक मोटर सही नहीं कराई गई है। जल निगम की लापरवाही का खामियाजा हमें उठाना पड़ रहा है। -मोहमद उमर सैफी, वार्ड नंबर पांच