फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sunshine, heat and humidity have been making people miserable since morning

Budaun News: सुबह से ही रही धूप, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sunshine, heat and humidity have been making people miserable since morning
भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर प्यास बुझाती महिला। संवाद
बदायूं। हल्की बारिश से भले ही पारा गिरा हो, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरा नहीं लेकिन लोगों को आराम नहीं मिला।
विज्ञापन


इस साल मई की शुरुआत में चार दिन मौसम ठीक रहा, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बारिश के बाद उमस और गर्मी फिर बढ़ गई। शुक्रवार को भी इसका असर दिखाई दिया। सुबह से ही तेज धूप का प्रकोप रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 39.1 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तापमान 36.2 डिग्री रहा, लेकिन गर्मी और उमस में कोई कमी नहीं आई। दोपहर में छह सड़का, सराफा बाजार, स्टेशन बाजार सहित अन्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान भी उन्होंने छतरी, अंगोछा या दुपट्टे का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक संजय सिंह ने बताया कि अभी दो दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
--

बढ़ता तापमान घातक
डॉक्टर राजेश वर्मा का कहना है कि ज्यादा गर्मी में हीट स्ट्रोक, बेहोशी, चक्कर आने, लो ब्लडप्रेशर, हृदय गति में असमानता जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा जो लोग पहले से डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उनके लिए और समस्या हो सकती है।
--


गर्मी से बचाव के लिए क्या करें
-शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीते रहें।
-सूती और ढीले कपड़े पहनें।
-पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
-दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें।
--

क्या न करें
-दोपहर में घर से बाहर निकलने में परहेज करें।
-शराब-कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचें।
-धूप के सीधे संपर्क में नहीं आएं।

भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर प्यास बुझाती महिला। संवाद

भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर प्यास बुझाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed