फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sunny during the day and cold winds give shivers in the evening

Budaun News: दिन में धूप और शाम होते ही कंपकंपी छुड़ा रहीं सर्द हवाएं

Fri, 09 Feb 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Sunny during the day and cold winds give shivers in the evening
पार्क में धूप का आन्नद लेती महिलाएं। संवाद
तापमान में गिरावट की गई दर्ज, फिलहाल साफ रहेगा मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। लगातार दूसरे दिन भी मौसम साफ रहा। सुबह से ही लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन सर्द हवा ने लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलने दी। ऐसे में दिनभर काफी संख्या में लोग धूप में बैठे नजर आए।
जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। फरवरी की शुरुआत में लोगों को राहत की उम्मीद थी लेकिन शुरुआत से ही मौसम रोजाना रंग बदल रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम एकदम साफ रहा, बावजूद इसके सर्द हवा ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

इधर बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को मौसम कुछ ठंडा भी था। बुधवार को अधिकतर तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार को घटकर 20.2 सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग से जुड़े लोगों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों के अंदर बारिश की भी संभावना है। हालांकि उसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed