फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide

शराब पीकर घर पहुंचा युवक, मां के डांटने पर फांसी लगाकर खुदकुशी की

Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
suicide
उसहैत। शराब पीकर युवक के घर पहुंचने पर मां ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह फंदे पर लटकने से होना बताई गई है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के गांव दियोरिया निवासी प्रेमपाल जाटव का 19 वर्षीय बेटा अर्जुन शुक्रवार शाम को घर से निकला था। रात को जब वह घर लौटा तो शराब के नशे में थे। मां गुड्डो ने अर्जुन को शराब पीने को लेकर डांट दिया। इसके कुछ देर बार अर्जुन खेत पर जानवर भगाने की बात कहकर घर से निकल गया। वह रात भर घर नहीं लौटा। शनिवार को गांव के बाहर चंदनिया के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला। परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

मानसिक मंदित ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में बड़े सरकार की दरगाह पर रह रहे 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मानसिक मंदित था। काफी समय से यहां रह कर इलाज करा रहा था। मृतक की पहचान बरेली के थाना देवरनिया के गांव मोहनपुर निवासी रिवायत पुत्र रौनक अली के रूप में हुई है। शनिवार शाम सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed