{"_id":"65d1e70f4ff2336db00fcfe0","slug":"sugarcane-weighing-incharge-dies-of-heart-attack-in-budaun-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राणा शुगर मिल के गन्ना तौल इंचार्ज की हार्टअटैक से मौत, मैगलगंज में रहता है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राणा शुगर मिल के गन्ना तौल इंचार्ज की हार्टअटैक से मौत, मैगलगंज में रहता है परिवार
Sun, 18 Feb 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:46 PM IST
सार
मैगलगंज निवासी सुरेश राणा शुगर मिल में नौकरी करते थे। वह गन्ना तौल इंचार्ज पद पर तैनात थे। रविवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुरेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना व कस्बा मैगलगंज निवासी सुरेश (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह चंद्र राणा शुगर करीमगंज शाहबाद में गन्ना तौल इंचार्ज के पद तैनात थे। वह कुंवरगांव क्षेत्र मोंगर गन्ना सेंटर पर तैनात थे। साथियों के साथ वह सदर कोतवाली क्षेत्र की श्याम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। साथियों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर राणा शुगर मिल के कर्मचारी और अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लखीमपुर से बदायूं को रवाना हो गए। दोपहर बाद पहुंचे परिजनों ने शव का पंचनामा कराने को थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परजिन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन