फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugarcane laden trucks will not be able to pass through the underpass... demand for overbridge

Budaun News: अंडरपास से नहीं निकल पाएंगे गन्ना लदे ट्रक... ओवरब्रिज की मांग

Thu, 17 Jul 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden trucks will not be able to pass through the underpass... demand for overbridge
बदायूं। विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने कहा कि बदायूं- दातागंज रोड पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन इसके बन जाने से गन्ना किसानों को काफी परेशानी होगी, क्योंकि गन्ने से लदे ट्रक अंडरपास से नहीं निकल पाएंगे। ऐसे में वहां पर ओवरब्रिज बनाया जाए। वहीं बिजली की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गांव सिरसौली की नन्ही देवी ने कहा कि निजी नलकूप की लाइन 15 दिन पहले डाली गई थी। उस दौरान लगभग 35 मीटर लाइन नहीं डाली, कहा-अगले दिन डाल देंगे, 15 दिन निकल जाने के बाद भी आज तक लाइन नहीं डाली गई है। इस पर संबंधित अभियंता ने जल्द ही लाइन डलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव मूसाझाग निवासी नरवेश सिंह ने गन्ना भुगतान की समस्या उठाई। कहा कि चीनी मिल की ओर से गन्ने का भुगतान शासन के निर्देशों के क्रम में नहीं दिया जा रहा है। जिला गन्नाधिकारी ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सौहार्द दुबे, पशुपालन विभाग से डाॅ. संजीव कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed