फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugarcane is not arriving, sugar mill will be closed today

Budaun News: गन्ने की नहीं हो रही आवक, आज बंद हो जाएगी चीनी मिल

Thu, 05 Mar 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane is not arriving, sugar mill will be closed today
बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल पिछले दो दिनों से नो केन में बंद चल रही है। चीनी मिल प्रशासन की ओर से अंतिम नोटिस जारी कर किसानों से गन्ना आपूर्ति की बात कही। साथ ही कहा कि गन्ना न आने की दशा में छह मार्च को चीनी मिल बंद कर दी जाएगी। मिल पिछले दो दिन से नो केन में चल रही है।
विज्ञापन

शेखूपुर में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा ने बताया कि इस बार चीनी मिल नवंबर के द्वितीय सप्ताह में शुरू करा दी गई थी, ताकि किसानों आराम से चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति कर सके। इस बार चीनी मिल की ओर से 10.45 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। गत वर्ष रिकवरी एक क्विंटल गन्ने में 8.96 प्रति किलो थी, जो बढ़कर इस बार 9.56 प्रति किलो रही है।
विज्ञापन

साथ ही शासन की ओर से सात जनवरी तक का पहले ही किसानों को भुगतान किया जा चुका है। वहीं अब आठ से 27 जनवरी तक का भुगतान भी कर दिया गया है। दो से तीन दिनों के अंदर किसानों के खातों में भुगतान पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक का कहना है कि चीनी मिल के कर्मचारियों को फील्ड में भेजा गया, वह गन्ना किसानों से बात की है। समय से गन्ना चीनी मिल को भेजने को प्रेरित किया, ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो। कुछ किसान गन्ना लेकर आए हैं, बाकी भी जल्द समय पर आ जाएंगे। उसके बाद में पेराई शुरू करके चीनी मिल को यह पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed