फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugarcane Farmers Cooperative Performance on Development Committee

किसानों का सहकारी गन्ना विकास समिति पर प्रदर्शन

Mon, 29 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Farmers Cooperative Performance on Development Committee
प्रदर्शन - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दु शुगर मिल द्वारा गन्ना बकाया मूल्य न दिए जाने से नाराज किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही उन लोगों के गन्ना क्रय यदु शुगर मिल से हटाकर दूसरी चीनी मिलों को दिए जाने की मांग की। वहीं, समिति कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में गन्ना किसानों ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराया। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं सुना गया, तो वे यहां से लेकर लखनऊ तक शिकायत और धरना-प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक सुरक्षण प्रस्ताव पर विचार कने समेत तमाम मामलों को लेकर शुरू हुई। समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव और सचिव रामकिशन की मौजूदगी में शुरू हुई। इसी दौरान दातागंज क्षेत्र के तमाम किसानों ने कहा कि उन लोगों के क्षेत्र के तीन गन्ना क्रय केंद्र बिसौली शुगर मिल को वित्तीय वर्ष 2015-16 में दिए गए थे, लेकिन शुगर मिल प्रशासन की ओर से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया। क्षेत्र के किसानों ने फरीदपुर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल में उन लोगों के क्रय केंद्र जोड़ने की मांग की। इस दौरान राधेश्याम, सत्यपाल, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, बालिस्टर सिंह, सुभाष चंद्र, अरविंद कुमार, राजेंद्र, रिषीपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इधर, बसौलिया, ढकारपुख्ता, और हरदत्तपुर गन्ना क्रय केंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों ने भी उनकेे गन्ना क्रय केंद्र यदु शुगर मिल से हटाकर रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल में जोडने की मांग की है। इस मौके पर भूप सिंह, जोगेंद्र यादव, बालिस्टर सिंह, सुरेश यादव, महेश यादव, ब्रजेश यादव, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed