{"_id":"587a6b354f1c1b982dba7d77","slug":"sugar-cane-mills-51-21-million-of-outstanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 51.21 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 51.21 करोड़ बकाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब तक मिल खरीद चुकीं 34.22 लाख क्विंटल गन्ना
बैंक खातों में फंसे रुपये निकालने में भी हो रही परेशानी
जिले के गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करीब 51.21 करोड़ का अभी बकाया है, जबकि चीनी मिल अब तक करीब 54.94 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को कर चुकी हैं। चीनी मिलों की ओर से किसानों के बैंक खातों में भेजे गए गन्ना मूल्य को बैंक से निकालने में किसानों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।
चालू गन्ना पेराई सत्र में जिले के गन्ना किसानों ने करीब 20652 हेक्टेयर में गन्ने की बुवाई की गई थी। इसके लिए जिले में संचालित हो रहीं दो चीनी मिलों के साथ ही छह चीनी मिल को गन्ना खरीद के लिए क्रय केंद्रों का वितरण किया गया था। इन क्रय केंद्रों पर अब तक 34.22 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा जा चुका है, जबकि बीते वर्ष पूरे पेराई सत्र में करीब 60 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया था।
पेराई सत्र 2016-17 में चीनी मिल किसानों से करीब 106 करोड़ 15 लाख रुपये का गन्ना खरीद चुके हैं। इसमें अब तक चीनी मिलों ने 54 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को किया है, जबकि 51 करोड़ 21 लाख रुपये अब भी चीनी मिल पर बकाया है। किसान शेष रुपये का भुगतान जल्द करने की मांग इसलिए भी नहीं कर रहा है, क्योंकि किसानों के बैंक खातों में भेजा गया गन्ना भुगतान भी उन लोगों को अब तक नहीं मिल सका है। बैंक शाखाओं में नोटबंदी के बाद देहात क्षेत्र में पर्याप्त भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
------
गन्ना किसानों से चीनी मिल्स ने अब तक 34.22 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था, जिसमें करीब 54.94 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को कराया जा चुका है। शेष भुगतान भी जल्द कराने के लिए चीनी मिल प्रबंधन को कहा जा रहा है।
-रामकिशन, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति