फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sucide

फंदे से लटककर महिला कांस्टेबल ने जान दी

Sat, 18 Sep 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
sucide
शुभलता फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली इलाके में यूपी 112 पर तैनात महिला कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अपने किराये के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह कांस्टेबल की मोबाइल पर अपने पति से कहासुनी हुई थी। जब साथ में रह रहा भाई स्कूल चला गया और उसकी मौसेरी बहन बर्तन साफ कर रही थी, उसी दौरान उसने घर के बरामदे में खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल शुभलता (26) पुत्री राजाराम मूलरूप से रायबरेली जिले में खैर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सरैया की रहने वाली थी। वह 2018 बैच की महिला कांस्टेबल थी। दातागंज कोतवाली में उसकी पहली पोस्टिंग थी और इस समय उसकी तैनाती यूपी 112 पर चल रही थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांस्टेबल विद्युत उपकेंद्र के नजदीक संजीव कश्यप के मकान में किराये पर अपने छोटे भाई अनुराग के साथ रहती थी। दिसंबर 2020 में उसकी शादी उन्नाव जिले में लंगड़ा खेड़ा निवासी फौजी दीपक के साथ हुई थी। चार दिन पहले उसकी मौसेरी बहन कंचन आई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसका भाई स्कूल चला गया। सुबह नौ बजे शुभलता अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान उसकी मौसेरी बहन बर्तन साफ कर रही थी।
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते शुभलता कमरे के बाहर बरामदे में पहुंच गई और उसने खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बर्तन साफ करके जैसे ही कंचन बरामदे में पहुंची उसकी शुभलता को फंदे से लटका देखा तो चीख बड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक संजीव कश्यप और उनके परिवार वाले आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। तुरंत कांस्टेबल को फंदे से उतारा गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिवारवालों को सूचना दे दी है। फिलहाल आत्महत्या की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। अभी अधिकारी यही मान रहे हैं कि कांस्टेबल का अपने पति से मोबाइल पर कुछ विवाद हुआ था। जिस कारण उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है भाई
शुभलता चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटा भाई शैलेंद्र, उससे छोटी बहन अनीशा और सबसे छोटा भाई अनुराग उर्फ उपेंद्र है। अनुराग शुभलता के साथ रहता था। वह शहर के एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। जिस समय शुभलता ने फंदे से लटककर जान दी उस समय वह स्कूल जा चुका था। बाद में उसे फोन करके बुलाया गया।
तेज आवाज में चलाया टीवी
शुभलता की मौसेरी बहन कंचन के मुताबिक जिस समय वह बर्तन साफ कर रही थी। उस समय शुभलता मोबाइल पर अपने पति दीपक से बात कर रही थी। बात करते-करते वह कमरे के बाहर बरामदे की ओर बढ़ गई। उसने तेज आवाज में टीवी चलाया। उसने ज्यादा आवाज करने पर टोका भी था लेकिन शुभलता ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान उसने फंदे से लटककर जान दे दी।

महिला कांस्टेबल शुभलता ने किराये के मकान में खूंटी से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इसकी प्राथमिक वजह घरेलू कलह निकलकर सामने आई है। फिलहाल कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारवालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed