{"_id":"6827996e24e89c9521031e1b","slug":"subsidy-for-dragon-fruit-cultivation-increased-rs-175-lakh-will-be-given-badaun-news-c-123-1-akb1003-139503-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ड्रैगन फ्रूट की खेती का बढ़ा अनुदान, मिलेंगे 1.75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ड्रैगन फ्रूट की खेती का बढ़ा अनुदान, मिलेंगे 1.75 लाख रुपये
विज्ञापन
बदायूं। जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनुदान बढ़ाया है। साथ ही एक हेक्टेयर खेती का लक्ष्य मिला है। इसमें से आधा हेक्टेयर पर खेती के लिए आवेदन आ चुका है।ड्रैगन फ्रूट की खेती विदेश में अधिक होती है। अब इस खेती को जिले में भी बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से एक हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें उझानी के किसान देवानंद यादव ने आधा हेक्टेयर खेती करने के लिए आवेदन किया है। वह पहले से भी ड्रैगन फ्रूट की खेती करते आ रहे हैं। इस फ्रूट को किसान दिल्ली में बेचते हैं। इससे अच्छा मुनाफा हो रहा है। पहले एक हेक्टेयर खेती पर 50 हजार का अनुदान था। अब इसे बढ़ाकर 1.75 लाख कर दिया गया है।
--
एक पिलर पर आता 800 रुपये का खर्च
ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रति पिलर पर चार पौधे लगाए जाते हैं। इस पर करीब 800 रुपये का खर्च आता है। प्रति हेक्टेयर उत्पादन 15 से 20 टन होता है। बाजार में यह प्रति फल 100 रुपये में बिकता है।
--
ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनुदान राशि बढ़ाई है। अब एक हेक्टेयर पर 1.70 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। अभी तक आधा हेक्टेयर पर खेती के लिए उझानी के किसान ने आवेदन किया है। अन्य किसानों को खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। - सुनील कुमार, उद्यान अधिकारी