फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Studies can be done virtually in Government Polytechnic

Budaun News: राजकीय पॉलिटेक्निक में वर्चुअल हो सकेगी पढ़ाई

Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Studies can be done virtually in Government Polytechnic
बदायूं। प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को हाईटेक किया जा रहा है। इसके तहत वर्चुअल कक्षाएं संचालित हुआ करेंगी। ऐसे में जीटीआई के छात्र-छात्राएं दूसरे शहरों के शिक्षकों से ऑनलाइन रूबरू होंगे। उनसे पढ़ेंगे और अपने सवाल भी करेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। परीक्षा परिणाम बेहतर होगा।
विज्ञापन

जिले में शहर समेत अलापुर और सहसवान में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान स्थित है। इनमें दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनको बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए कॉलेज में अपग्रेड किया गया था। यहां पर स्मार्ट कक्षाएं, प्रोजेक्टर आदि लगाए गए हैं। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जा सके। आने वाले दिनों में इन छात्र-छात्राओं को वर्चुअल तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं, हालांकि वर्चुअल तरीके से पढ़ाई आईटीआई परिसर में ही छात्र-छात्राओं को कराई जाएगी। इस संबंध में जीटीआई के प्रधानाचार्य एसके आजाद ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से पढ़ाई करा सके। इसके लिए पूरा स्टाफ प्रयास करता है। आने वाले दिनों में वर्चुअल कक्षाएं लगेंगी। इसका फायदा भी इन्हीं छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed