फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students won 18 medals, including 6 gold, at the Taekwondo Championship.

Budaun News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने 6 स्वर्ण समेत 18 पदक जीते

Tue, 05 May 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Students won 18 medals, including 6 gold, at the Taekwondo Championship.
ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जीत के बाद खुशी मनाते बाबा स्कूल के छात्र। स्कूल द्वारा - फोटो : Archive
बिल्सी। जिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट चैंपियनशिप बरेली 2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन बरेली स्थित गोल्डन गार्डन बैंक्वेट हॉल में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में गुंजन, अनिरुद्ध, प्रतीक, सिद्धार्थ, उर्वशी और दक्ष शामिल रहे। रजत पदक मनाली सरकार अरस्तु सोलंकी, दीक्षा, हिमांशु प्रजापति, इशिका, अंशु और हर्ष ने प्राप्त किए। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में वैभव, रिद्धि वार्ष्णेय, मान्या माहेश्वरी, हिमांशुनाथ और आकृति शामिल रहीं। सभी विजेताओं को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हरीश पाल, आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव एवं डॉ. आदेश दोशी ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed