फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students' talents will shine through dance, singing, sports, quizzes, and cleanliness programs.

Budaun News: नृत्य, गायन, खेलकूद, क्विज और स्वच्छता कार्यक्रमों से निखरेगी छात्रों की प्रतिभा

Tue, 05 May 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Students' talents will shine through dance, singing, sports, quizzes, and cleanliness programs.
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। अब जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के अनुसार माह के पहले शनिवार को नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरे शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, योग और शारीरिक गतिविधियां कराई जाएंगी। तीसरे शनिवार को भाषण, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान और करियर संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। चौथे शनिवार को स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम और रचनात्मक कार्य कराए जाएंगे। यदि किसी माह में पांचवां शनिवार पड़ता है तो विद्यालय अपनी सुविधा अनुसार विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास होगा। कई छात्र पढ़ाई के अलावा कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में प्रतिभावान होते हैं, जिन्हें मंच देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि गतिविधियों में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए और इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए। डीआईओएस लालजी यादव का कहना है कि इससे विद्यालयों का माहौल अधिक सक्रिय और रचनात्मक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed