{"_id":"68409dcc83cb753b9907999c","slug":"students-should-serve-the-country-by-occupying-high-positions-sp-badaun-news-c-123-1-akb1003-140605-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन होकर करें देशसेवा : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन होकर करें देशसेवा : एसपी
विज्ञापन
सम्मानित होने के बाद प्रशस्ति पत्र दिखाते मेधावी। स्रोत आयोजक
बदायूं। उप्र हिन्दी प्रचार समिति की ओर से श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर के हाल में आईपीएस केवल खुराना स्मृति मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजेन्द्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेश कुमार सिंह व साहित्यकार अशोक खुराना ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
एसपी सिटी ने कहा कि सभी विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करें। साहित्यकार अशोक खुराना ने मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. ममता नौगरिया, समिति के सचिव षट्वदन शंखधार, पवन शंखधार, कालिका प्रसाद, काशीनाथ वर्मा, बादाम सिंह, रिजवान अख्तर, हिमांशु मिश्रा, अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।