फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students receive fewer The whole staff salary cut

छात्र संख्या कम मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन काटा

Thu, 21 May 2015 07:18 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 21 May 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के बाद नगर क्षेत्र में हुए निरीक्षण के दौरान छात्र संख्या कम मिलने के अलावा अन्य अनियमितता के चलते बीएसए ने परिषदीय स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन काट दिया। वहीं दो अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने नगर क्षेत्र के आदर्श जूनियर और आदर्श कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां छात्र संख्या कम पाई गई। इसके अलावा गंदगी और अन्य अनियमितता भी उजागर हुईं। इससे नाराज बीएसए ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ का वेतन काटने का आदेश दे दिया। इसके बाद उन्होंने शहर के पटियाली सराय, कन्या जूनियर और प्राइमरी स्कूल सराय नाहर खां का निरीक्षण किया। यहां भी छात्र संख्या कम पाई गई। चेतावनी देते हुए प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण ललब किया है। बीएसए वर्मा ने कहा कि किसी भी हाल में छात्र की उपस्थिति कम पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed