{"_id":"f377b07e2b226b63521f32bfb833d4b2","slug":"students-celebrating-hindi-divas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हिंदुस्तानी को है हिंदी पर गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हिंदुस्तानी को है हिंदी पर गर्व
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 14 Sep 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे हिंदी पखवाड़े के तहत अंतिम दिन आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ.रविशरण सिंह चौहान ने कहा कि आज हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,क्योंकि हमारी मातृभाषा को इतिहास दिवस के रूप में अपने ही देश के भोपाल शहर में मनाने का श्रेय मिला है। बैंक ऑफ बडौ़दा की ओर से निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रबंधक ललित झा, सत्येंद्र सिंह आदि थे। गोष्ठी में रामौतार शर्मा,रामभजन शाक्य, रमन पाल सिंह, महावीर सिंह, गजेंद्र सिंह आदि थे। केदार नाथ महिला इंटर कालेज में भी बॉब की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। जेएस कालेज में बीएड प्रशिक्षुओं की निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। आरवी इंटर कालेज में सुलेख प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक स्तर पर राधिका प्रथम, विभोर शाक्य द्वितीय, निष्ठा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में निक्की यादव ने पहला, अभिषेक गुप्ता ने दूसरा, प्रिंशी शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य नेमचंद्र मिश्र ने आभार जताया।
भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य भीष्मदेव मिश्र ने कहा कि हिंदी का गौरव बढ़ाने में पढ़े-लिखे लोगों का योगदान ही अधिक होना चाहिए,जबकि हमारा बुुद्धिजीवी वर्ग ही अंग्रेजी प्रयोग करने में गर्व महसूस करता है। इस मौके पर संजय मिश्र, हरवंश सक्सेना, अवनेश कुमार,अंकुल चतुर्वेदी, रेखा आदि थे। श्रीहरमिलाप सनातन धर्म विद्यालय पंजाबी चौक में भी हिंदी दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य गुरुचरण मिश्र ने हिंदी के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम में विजय प्रकाश शर्मा, कृष्णकांत गुप्ता, चेतेंद्र पाल सिंह, विशाल वैश्य आदि थे। मुहल्ला शेख पट्टी स्थित विद्यालय में भी शिक्षक रामकरन मिश्र ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।