{"_id":"68aea3f6c3ad0820cf00c6ce","slug":"student-who-went-to-chase-away-a-monkey-on-the-roof-died-of-electric-shock-in-budaun-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट से मौत, हाईटेंशन लाइन से स्टील का पाइप छूने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट से मौत, हाईटेंशन लाइन से स्टील का पाइप छूने से हुआ हादसा
Wed, 27 Aug 2025 12:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:02 PM IST
सार
बदायूं के दहगवां कस्बा में बुधवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि छात्र ने बंदर को भगाने के लिए छत पर रखा स्टील का पाइप उठाया, जो हाईटेंशन लाइन से छू गया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले विजय प्रताप यादव फौज से सेवानिवृत होकर अब पुलिस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा पीयूष यादव कक्षा 11 का छात्र है। छोटा बेटा मयंक यादव (14 वर्ष) कक्षा सात में पढ़ता था।
विज्ञापन
मकान से ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
मयंक बुधवार सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी छत पर बंदर आ गए। वह बंदरों को भगाने के लिए छत पर चला गया। उसने बंदरों को भगाने के लिए छत पर रखा स्टील का पाइप उठाया, जो मकान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई। जिससे उसको करंट लग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: छांगुर जैसा एक और गिरोह सामने आया, प्रभात का खतना कराने की तैयारी में था मौलाना; पुलिस ने पहुंचकर बचाया
उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे। आनन-फानन उसको निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन