{"_id":"66ea316aa284f57c9e028874","slug":"student-was-murdered-on-suspicion-of-illicit-relations-with-niece-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125995-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भांजी से अवैध संबंधों के शक में की गई थी छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भांजी से अवैध संबंधों के शक में की गई थी छात्र की हत्या
Wed, 18 Sep 2024 07:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी सचिन।
कादरचौक (बदायूं)। 12वीं के छात्र गोपाल (18) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी सचिन (25) को गिरफ्तार कर लिया है। सचिन को शक था कि गोपाल के उसकी भांजी से अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने गोपाल की ईंट से सिर कुचलकर व फंदे से गला कसकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने को तेजाब डाल दिया। सचिन ने गोपाल के खाते से गूगल-पे एप के जरिए रुपये निकालने की भी कोशिश की।
कादरचौक के गांव लभारी का रहने वाला छात्र गोपाल आठ सितंबर से लापता था। उसका शव 13 सितंबर को गांव के जंगल में कंकाल के रूप में बरामद हुआ। भाई राजकुमार ने हाथ में बंधे कलावे व पास में ही मिले कपड़े से पहचान अपने भाई गोपाल (18) के रूप में की थी। राजकुमार ने गांव के ही सचिन पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सचिन ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। गांव में कभी-कभी आया करता था। सचिन को शक था कि गोपाल के उसकी भांजी से अवैध संबंध हैं। अंदर ही अंदर वह गोपाल से चिढ़ता था।
विज्ञापन
दिल्ली में उस पर कर्जा भी काफी हो गया था। जिस कारण वह दिल्ली से आकर यहां रहने लगा। गांव में उसने गोपाल से दोस्ती बढ़ाई और कई बार साथ में नशा किया। इधर, सचिन ने गोपाल की हत्या की साजिश रच डाली। उसने 8 सितंबर को गोपाल को बुलाया और दुकान से तीन बीयर की केन खरीदी।
उसको गांव के पास ही जंगल में तालाब के किनारे ले गया। पहले दोनों ने बीयर पी, फिर बात करते रहे। जब गोपाल को थोड़ा नशा हुआ तो उसके सिर में ईंट मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया। सचिन को लगा कि गोपाल के खाते में रुपये होंगे। गूगल-पे के जरिए वह रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेगा। उसने गूगल और फोन-पे का पासवर्ड पूछा। गोपाल ने डर की वजह से पासवर्ड बता दिया। पासवर्ड बताने के बाद सचिन ने गमछे से गला दबाकर गोपाल की हत्या कर दी। जब रुपये ट्रांसफर नहीं हुए तो फोन बंद करके वहां से चल दिया। दुकान पर आकर दो केन तेजाब खरीदा और दोबारा से वहां जाकर उसके शव को जला दिया जिससे शव की पहचान न हो सके। तेजाब खत्म होने के कारण एक हाथ और एक पैर जलने से बच गया। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सचिन को जेल भेज दिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
-सचिन किसी कीमत पर पुलिस को बताने तैयार नहीं था कि उसने गोपाल की हत्या की है। सर्विलांस टीम को पता चला कि गोपाल का मोबाइल बंद होने के बाद सचिन के हॉटस्पॉट से गोपाल का फोन कनेक्ट किया गया था। इसके बाद सचिन ने गोपाल के मोबाइल फोन के सभी फंक्शन डिलीट किए थे। यह बात जब सचिन को बताई तो वह टूट गया और सच्चाई बयां कर दी।
ये माल हुआ बरामद
टायलेट में प्रयुक्त कैमिकल, तेजाब की दो खाली बोतलें जिनमे कुछ मात्रा में तेजाब है, बीयर के तीन खाली कैन व आला कत्ल आधी ईंट। वहीं उसकी निशानदेही पर गोपाल का मोबाइल फोन भी मिला है। घटना का खुलासा करने वाली दोनों टीमों को 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने की है।