{"_id":"6ac7f9077df5cf0ade0bdeba","slug":"student-returning-home-from-school-hit-by-mini-tractor-trolley-condition-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175004-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
उघैती। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर उघैती कस्बे में बृहस्पतिवार को स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। परिजनों ने घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव सरेरा निवासी भगवान स्वरूप की बेटी रेखा उघैती कस्बे स्थित हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। स्टेट हाईवे पर कस्बे में पहुंचने के दौरान मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उघैती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी जुटाने के साथ वाहन व उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।