फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student out for walk dies after being hit by car, one injured

Budaun News: कार की टक्कर से टहलने निकले छात्र की मौत, एक घायल

Mon, 17 Jun 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Student out for walk dies after being hit by car, one injured
तरुण का फाइल फोटो।
बदायूं। रविवार सुबह मंडी समिति के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 14 वर्षीय तरुण की मौत हो गई जबकि उसका साथी हिमांग प्रिय सागर घायल हो गया। दोनों बच्चे सुबह सड़क पर टहलने निकले थे। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी तरुण पुत्र नरेश कुमार शहर के मदर एंथेना स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। वह अपने दादा-दादी के साथ शहर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। साथ में उसकी दो बहने भी पढ़ती हैं। पिछले साल उसके पिता की अचानक मृत्यु हो गई थी। परिवार वालों के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6:00 बजे तरुण अपने दोस्त हिमांग प्रिय सागर के साथ सड़क पर टहलने निकला था। वह टहलते हुए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के नजदीक पहुंच गया था। तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से तरुण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हिमांग प्रिय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर नजदीकी गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक चालक अपनी कार को लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल हिमांग को जिला अस्पताल भेज दिया। इधर सूचना मिलते ही परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। तरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इससे परिवार वाले और ज्यादा बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed