{"_id":"6a529be685dcc2abe809a839","slug":"student-on-her-way-to-coaching-injured-after-being-hit-by-a-bike-badaun-news-c-123-1-sbly1006-168206-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक की चपेट में आकर कोचिंग जा रही छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक की चपेट में आकर कोचिंग जा रही छात्रा घायल
विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी पर भर्ती घायल छात्रा भूमि। संवाद
बिल्सी। कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से नगर आ रही इंटरमीडिएट की छात्रा एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के बैरमई खुर्द गांव निवासी भूमि पुत्री कुलदीप कुमार सिंह नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपनी साइकिल से बिल्सी नगर में एक शिक्षक से कोचिंग पढ़ने के लिए आ रही थी। दिधौनी गांव के पास तेज रफ्तार आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गहरी चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई।
सीएचसी के चिकित्सकों के अनुसार, छात्रा के सिर में चोट होने के कारण उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि घटना की परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार दोपहर बाइक फिसलने से बिनावर निवासी हरीओम (45) घायल हो गए। हादसा गांव बुटला बोर्ड के पास हुआ। हरीओम कासगंज जिले में सोरों स्थित रिश्तेदार के आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया। उससे बचने की कोशिश में बाइक फिसल गई। हेलमेट लगाए होने की वजह से उनके सिर में चोट नहीं आई, लेकिन दोनों पैर लहूलुहान हो गए। दूसरी बाइक सवार परिजन हरीओम का निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराकर घर ले गए। संवाद