{"_id":"243ffe02d66aff145e5997265ed7f527","slug":"student-gave-the-message-to-save-the-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेविकाओं ने दिया बेटी बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेविकाओं ने दिया बेटी बचाओ का संदेश
उझानी (बदायूं)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांके बिहारी कॉलेज की छात्राएं कॉलेज परिसर से रैली निकाल कर चयनित गांव अब्दुल्लागंज पहुंचीं। छात्राओं ने ग्रामीणों को बेटी की मौजूदगी का महत्व समझाया। कहा कि समाज में मान और सम्मान बेटी से ही बरकरार है। बेटी के बगैर समाज अधूरा है। छात्राओं ने गांव में भी रैली निकालकर महिला-पुरुषों को जागरुक किया। मुख्य अतिथि एसएन गोयल ने प्रतिभागी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर वीएन शर्मा, अजीत शंखधार, अवनीश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह और शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद थे। एपीएम कॉलेज में पांचों इकाइयों के संयुक्त शिविर में बरामालदेव के प्रधान गिरीशपाल सिंह ने ग्रामीणों में शिक्षा की अलख जगाने में छात्र और छात्राओं के योगदान की तारीफ की। सचिव रामप्रकाश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर एमएसए अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, आकांक्षा वर्मा, शिल्पी पांडेय, त्रिवेंद्र सिंह, अहलकार सिंह, पंकज नागेंद्र, एपी सिंह, शिवांगी तोमर, रंजना रानी, गोविंद सिंह, प्रीति भदौरिया, शालिनी सक्सेना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन