फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student Factions Clash at Ramlila Ground; Firing Sparks Chaos

Budaun News: रामलीला ग्राउंड में भिड़े छात्र गुट, फायरिंग से मच गई अफरातफरी

Fri, 24 Apr 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student Factions Clash at Ramlila Ground; Firing Sparks Chaos
इस्लामनगर। कस्बे के बाहरी क्षेत्र रामलीला ग्राउंड में बुधवार को दो छात्र के गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि साथ में पढ़ने वाली किसी लड़की से बात करने को लेकर दो छात्रों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों तरफ के अन्य साथी भी मारपीट में शामिल हो गए। घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

एक गुट में दो-तीन छात्र थे, जबकि दूसरे गुट में एक दर्जन से अधिक। ज्यादा मारपीट के बाद खुद और साथी को घिरा देख दूसरे गुट के पंकज निवासी कोठा ने फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद दोनों गुट के छात्र मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।
विज्ञापन

देर शाम एक गुट के अनुज ने पंकज निवासी कोठा व लोकेश निवासी पतीसा के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायर करने व मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुज से पूछताछ की। एक छात्र को पकड़ लिया गया है, दूसरे की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed