फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student dies of malaria in Bhagwanpur, 20 people infected

Budaun News: भगवानपुर में मलेरिया से छात्रा की मौत, 20 लोग संक्रमित

Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Student dies of malaria in Bhagwanpur, 20 people infected
बौरा गांव में छोलाझाप डॉक्टर की दुकान की चेंकिग करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा।स्रोत-स्वास्थ्य व
दातागंज। बिनावर के गांव भगवानपुर में बुधवार सुबह नौ साल की छात्रा परी की बुखार से मौत हो गई। वह कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में उसको मलेरिया संक्रमित बताया गया। छात्रा की मौत का पता चलने पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया और जांच की। शिविर में चार मलेरिया के मरीज और मिले जबकि पहले से ही इस गांव के 16 लोग मलेरिया से संक्रमित हैं। सीएमओ व मलेरिया अधिकारी ने भी गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिले में इस समय वायरल के साथ मलेरिया का प्रकोप है। करीब एक हजार से अधिक मलेरिया संक्रमित मरीज हैं। मलेरिया से बुधवार को दूसरी मौत सामने आई है। पहली मौत दातागंज क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर में 16 अगस्त को ज्ञानेदवी की हुई थी।
विज्ञापन


अब गांव भगवानपुर निवासी सर्वेश की नौ साल की बेटी परी की मौत बुधवार को हो गई। सर्वेश ने बताया कि उसके घर में तीन बच्चों को मलेरिया हुआ था। तीनों का सरकारी इलाज कराया गया। गांव की आशा रोजाना दवा चेक करने आ रहीं थीं। बुधवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो उसको बरेली लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बुधवार को जांच में चार और मरीज मलेरिया संक्रमित मिले हैं। गांव में संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की गाड़ी देख झोलाछाप भागे, एक दुकान सीज
-सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा को जब बच्ची की मौत की सूचना मिली तो वह जिला मुख्यालय से गांव की ओर चल पड़े। दातागंज से लेकर समरेर तक कई झोलाछाप गाड़ी देखकर दुकान बंदकर भाग निकले। सीएमओ ने कई दुकानों को चेक भी किया है। वहीं, बौरा गांव में झोलाछाप की दुकान को देखा तो संचालक भाग गया। टीम ने दुकान को सील कर दिया।



बच्ची की मौत की सूचना पर गांव का निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि बच्ची मलेरिया संक्रमित थी। उसकी दवा चल रही थी। तबीयत खराब होने पर किसी झोलाछाप से दवा दिला दी। इसी में बच्ची की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। गांव में संक्रमित लोगों को बताया गया है। सरकारी दवा 14 दिन लगातार खाएं।- डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

बौरा गांव में छोलाझाप डॉक्टर की दुकान की चेंकिग करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा।स्रोत-स्वास्थ्य व

बौरा गांव में छोलाझाप डॉक्टर की दुकान की चेंकिग करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा।स्रोत-स्वास्थ्य व

बौरा गांव में छोलाझाप डॉक्टर की दुकान की चेंकिग करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा।स्रोत-स्वास्थ्य व

बौरा गांव में छोलाझाप डॉक्टर की दुकान की चेंकिग करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा।स्रोत-स्वास्थ्य व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed