{"_id":"5d47218a8ebc3e6ce97eb3aa","slug":"struggle-mam-vs-wild-life-badaun-news-bly3711847187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला
Mon, 05 Aug 2019 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
सुअर ने युवक को मारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक को जंगली सुअर ने मार डाला। ससुराल आया यह युवक अपने ससुर के साथ नदी किनारे शौच को गया था। तभी युवक को सुअर नदी किनारे झाड़ियों में खींच ले गया। उसे बचाने में ससुर भी घायल हो गया। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी की और करीब तीन घंटे चले संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने सुअर को मार डाला।
विज्ञापन
हमले में मारा गया युवक वीरेंद्र (28) मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर कमालपुर निवासी था और घाटमपुर में उसकी ससुराल थी। वह शनिवार सुबह पत्नी विमला के साथ तीज पर ससुराल आया था। रविवार सुबह वीरेंद्र और उसके ससुर कोमल शौच के लिए गांव के नजदीक नदी किनारे गए थे।नदी के पास पहले से जंगली सुअरों का एक झुंड बैठा था। जैसे ही वीरेंद्र नदी किनारे पहुंचा तभी एक सुअर ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
कोमल ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन सुअर ने उन पर भी हमला कर दिया। इस पर कोमल गांव की ओर भाग खड़े हुए और शोर मचा दिया। तब तक सुअर वीरेंद्र को नदी किनारे खड़ी घास में खींच ले गया। उसने वीरेंद्र नाजुक अंगों के साथ ही शरीर के कई जगह से मांस नोच लिया। इससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्सए ग्रामीणों ने सुअर को घेरने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक सुअर और ग्रामीणों में लुकाछिपी चलती रही। इसके बाद ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव पलिया के जंगल में उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। बाद में पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल कोमल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सुअर के शव को बरेली आईवीआरआई ले गई है। वहीं उसके शव का पोस्टमार्टम होगा।