{"_id":"575ebac54f1c1bb26511b608","slug":"streets-were-desecrated-craving-which-ok-bur-they-were-pleased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कें तरस रहीं, जो ठीक हैं उन पर कृपा बरस रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कें तरस रहीं, जो ठीक हैं उन पर कृपा बरस रही
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकार की धनराशि को मनमाने ढंग से लगाया जा रहा ठिकाने
नगर पालिका ने शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क को छोड़ा
अरे! यह क्या, यह सड़क तो सही थी। इसे क्यों बना दिया गया। इस सड़क में तो गड्ढे भी नहीं थे। लोगों को आवागमन में कोई परेशानी भी नहीं थी। शहर में पनवड़िया से लेकर गांधी ग्राउंड शिवमंदिर चौराहा के पास बनाई गई सड़क देखकर सोमवार को जो भी उधर से गुजरा उसने ये शब्द जरूर उछाले। राहगीरों का तो छोड़िए कुछ दुकानदार तो दिन भर इस सड़क की चर्चा करते नजर आए।
शहर में मोहल्ला शहवाजपुर की सड़क, टिकटगंज से कृष्णा चौक, टिकटगंज से पुरानी चुंगी तक, कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक तक तमाम सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन सड़कों से गुजरने वाले राहगीर रोजाना पालिका को कोसते नजर आते हैं। व्यापारी नेता, शहरी और तमाम संगठन इन सड़कों को बनवाने को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन इन सड़कों को अभी तक नहीं बनवाया गया। रविवार को एकदम से नगर पालिका परिषद ने पनवड़िया चौराहा से गांधी ग्राउंड तक बेहतरीन स्थिति वाली सड़क को फिर बनवा दिया।
विज्ञापन
शहर की सही सड़कों में शुमार की जाने वाली सड़क को फिर बनता देखकर शहरी भी अचरज में आ गए। उन लोगों का आश्चर्यचकित होना भी सही है, क्योंकि इस सड़क से चंद कदमों की दूरी पर एक सड़क बदहाल है, जिसे शहरी की वीआईपी सड़क का दर्जा भी प्राप्त है। वह सड़क तो बदहाल है और बनी हुई सही सड़क का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
------
शहरियों की डिमांड और नगर पालिका परिषद बोर्ड के द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही शहर में सड़कों का निर्माण कराया जाता है। इंद्रा चौक से लेकर कश्मीरी चौक तक बनने वाली सड़क का प्रस्ताव भी भेजा चुका है। धनराशि मिलते ही उसे बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद