फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Street plays were performed as part of cancer awareness campaign.

Budaun News: कैंसर जागरूकता के तहत किए नुक्कड़ नाटक

Thu, 05 Feb 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Street plays were performed as part of cancer awareness campaign.
कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेते बिल्सी सीएचसी के कर्मचारी। संवाद
बदायूं। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के ओपीडी परिसर में नुक्कड़ नाटक किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने कैंसर के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. श्रीनिवासन एवं मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग विभाग की ओर से सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। आयोजनकर्ता कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नर्सिंग ट्यूटर अजय पारिक रहे। संवाद
विज्ञापन






सीएचसी पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम



बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय रहते उपचार कराएं तो इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान से दूरी बनाए रखने तथा संतुलित आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच अपनाने की अपील की।
विज्ञापन




डॉ. प्रगति और डॉ. पीके शर्मा ने भी कैंसर के प्रकार, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्टाफ नर्स अनुराधा सागर, अमृता सिंह, लता सक्सेना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित लोगों को कैंसर से संबंधित लक्षणों, जांच प्रक्रिया और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। संवाद

कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेते बिल्सी सीएचसी के कर्मचारी। संवाद

कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेते बिल्सी सीएचसी के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed